रायपुर
हादसे में युवक की मौत, एक घायल
28-May-2021 6:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 28 मई। सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। शहर से सामान लेकर अपने गांव बिटकुली लौट रहे ग्रामीण युवक जो कि अपनी मोटरसायकल क्रमांक सीजी 22 एबी 7687 मे सवार थे, वे शहर से नौ किलोमीटर दूर ग्राम धुर्राबांधा के पास अपने वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हो गये जिसमे धनउ पाटक निवासी ग्राम बिटकुली एवं शिव ध्रुव घायल हो गये इसमे धनउ पाटकर को सिर में चोट आने पर इलाज के लिये सिम्स बिलासपुर ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गइ, वहीं साथी युवक शिव को बांया पैर के घुटने तथा दाहिने आंख के उपर चोट लगी है जिसका उपचार जारी है। घटना की सूचना संजय कुमार कैवत्र्य द्वारा पुलिस को दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे