रायपुर

मॉल-शराब दूकान खुले, धार्मिक स्थल बंद, हिन्दू संगठनों की मंदिर खोलने की मांग
26-May-2021 6:08 PM
मॉल-शराब दूकान खुले, धार्मिक स्थल बंद, हिन्दू संगठनों  की मंदिर खोलने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मई। सुपर बाजार से लेकर मॉल और शराब दूकान खोलने की अनुमति के बाद धार्मिक संगठनों ने धर्म स्थलों को खोलने की मांग की है। हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने सुबह-शाम दो घंटे मंदिर खोलने की अनुमति देने की मांग की है।

लॉकडाउन के बाद से प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों में मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल बंद हैं। पुजारी और एक-दो लोगों की मौजूदगी में  मंदिर में नियमित पूजा की अनुमति दी गई है। आम लोगों का प्रवेश वर्जित है। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद बाजार, मॉल, और शराब दूकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन देवालय अभी तक बंद हैं।

हिन्दू संगठनों ने मांग की है कि कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद कम से कम सुबह-शाम दो-दो घंटा मंदिर में आम लोगों को दर्शनों  की अनुमति दी जानी चाहिए। हिन्दू संगठनों ने पुजारियों की स्थिति पर भी चिंता जताई है। यह कहा है कि आम लोगों के दर्शनों पर प्रतिबंध होने के कारण चढ़ावा, और दान पूरी तरह बंद हो गए हैं। इससे पुजारियों और मंदिरों में काम करने वाले लोगों की रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। इस दिशा में भी सरकार को उदारतापूर्वक कोई कदम उठाने का आग्रह किया है।

 


अन्य पोस्ट