रायपुर
महंत नेे मातृ दिवस की दी बधाई
08-May-2021 5:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 मई। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मातृ दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ. महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, मां शब्द में संपूर्ण सृष्टि का बोध होता है। मां के शब्द में वह आत्मीयता एवं मिठास छिपी हुई होती है, जो अन्य किसी शब्दों में नहीं होती। इसका अनुभव भी एक मां ही कर सकती है। मां अपने आप में पूर्ण संस्कारवान, मनुष्यत्व व सरलता के गुणों का सागर है। माँ जन्मदाता ही नहीं, बल्कि पालन-पोषण करने वाली भी होती है। डॉ. महंत ने कहा मां जिंदगी का विश्वास होती है, मां जीवन का संबल होती है, मां जीवन का सहारा होती है, मां जीवन की आस होती है, मां जीवन का सार होती है, मां को खुशियां और सम्मान देने के लिए पूरी जिंदगी भी कम होती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे