रायपुर
सांसद सुनील सोनी ने 4 एम्बुलेंस प्रदान किया
01-May-2021 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई। रायपुर लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायपुर, धरसींवा, अभनपुर और आरंग के मरीजों की सेवा कार्य के लिए सांसद मद से 4 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना के इस दौर में आम जनता के लिए एम्बुलेंस का उपयोग किया जावेगा। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अस्पताल आने के लिए जो असुविधा होती है, उस कमी को दूर करने के लिए आज मेरे द्वारा प्रयास किया गया है। एम्बुलेंस के माध्यम से जरूरतमंद लोग शीघ्र अस्पताल पहुंचेंगे और स्वस्थ्य होकर सकुशल अपने घर लौटेंगे, मेरी यही कामना है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, धरसींवा पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, पूर्व पार्षद सुनील वान्दरे उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे