रायपुर
डहरिया ने कोरोना टीकाकरण के लिए दी अपनी विधायक निधि की सम्पूर्ण राशि
26-Apr-2021 5:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अप्रैल। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने वर्ष 2021-22 हेतु आबंटित विधायक निधि की सम्पूर्ण राशि छत्तीसगढ़ राज्य में 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को होने वाले टीकाकरण के लिए देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा टीकाकरण के हेतु लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए कलेक्टर रायपुर को प्रेषित पत्र में कहा है कि वर्ष 2021-22 हेतु आबंटित विधायक निधि की सम्पूर्ण राशि मुख्यमंत्री, सचिवालय, छत्तीसगढ़ शासन, महानदी भवन नवा रायपुर को कोविड टीकाकरण उपयोग हेतु उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे