रायपुर
रायपुर, 25 अप्रैल। देशभर में पीएम केयर फण्ड से 551 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने तुरन्त निर्माण प्रारम्भ करने के निर्णय के पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस जनहितकारी प्रयास के प्रति आभार जताया हैं।
विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव और फेडरेशन से जुड़े संगठन क्रमश: भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रांताध्यक्ष जेपी मिश्रा, पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यसवंत देवान, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा, तथा आर सी पटेरिया ,गंगाप्रसाद साहू , डॉ व्ही व्ही भसीन, सी एस पांडेय,डॉ पी आर धृतलहरे, व्ही टी कराडे,लोचन पांडेय, डॉ वाई सी शर्मा, जेपी धुरन्धर, डॉ एस पी वैश्य, उर्मिला शुक्ला, ज्ञानचंद पारपियानी,बी डी उपाध्याय, राकेश श्री वास्तव, श्रीमती बसन्त नामदेव,अनूपनाथ योगी,गिरीश उपाध्याय,जे आर सोनी, सुरेन्द्र नामदेव,अनिल शर्मा,के के बंछोर आदि ने राज्य के सभी बुजुर्ग-सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को की ओर से देश हित में 551 आक्सीजन प्लांट के निर्देश को क्रांतिकारी निर्णय निरूपित किया है।