रायपुर
रायपुर, 23 अप्रैल। रायपुर में आईपीएल क्रिकेट मैच में लाईन लेकर सट्टा संचालित करते 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नगदी 3 लाख रूपये सहित मोबाईल फोन व सट्टा-पट्टी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार 22 अपै्रल को सूचना प्राप्त हुई कि राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल्स चैलेन्जर्स बेंगलुरु मैच के दौरान थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब स्थित गली नंबर 5 में कुछ व्यक्ति सट्टा का संचालन कर रहे हंै। जिस पर थाना सिविल लाईन की टीम मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल्स चैलेन्जर्स बैंगलोर मैच के दौरान लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाते 4 व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में सटोरियों ने अपना नाम निर्मल पिंजानी, अंशुल जैन, प्रशांत शर्मा एवं विशाल खण्डेलवाल उर्फ विट्टू सभी रायपुर निवासी होना बताने के साथ ही सटोरियों द्वारा लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम द्वारा सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 मोबाइल, 3 लाख रूपये नगद एवं लाखों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जब्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्ध कर विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।