रायपुर
कोरोना को हराने में सभी की सहभागिता जरूरी-गुरु रूद्रकुमार
23-Apr-2021 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 अप्रैल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विधानसभा अहिवारा के जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने क्षेत्र के कोरोना पीडि़तों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही। बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र की चिकित्सा सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उसको बेहतर बनाने का भी आग्रह किया। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर यथा संभव कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चिकित्सा संबंधी बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे