रायपुर
राजधानी अस्पताल सील पुलिस ने प्रबंधकों की जानकारी बुलाई
19-Apr-2021 5:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
6 लोगों की आग से मौत का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अप्रैल। राजधानी अस्पताल में आग से 6 लोग की मौत के बाद पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया है। पुलिस ने अस्पताल के संचालकों की जानकारी बुलाई है। फायर सेफ्टी विभाग भी अलग से जांच कर रहा है।
पुलिस का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धाराएं और बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल अस्पताल संचालकों के खिलाफ धारा 304 ए के तहत ही प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसको लेकर काफी आलोचना हो रही है।
उल्लेखनीय है कि रायपुर के पचपेड़ी नाका के पास स्थित राजधानी अस्पताल में आग लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इस अस्पताल में कोरोना के मरीज भी भर्ती थे। यहां लगभग 50 मरीजों का इलाज चल रहा था। वहीं आग लगने की वजह आईसीयू में शॉर्ट सर्किट, बताई जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे