रायपुर

महंत ने माता कर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएं
06-Apr-2021 5:53 PM
महंत ने माता कर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 6 अप्रैल। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश वासियों को ‘भक्त माता कर्मा जयंती’’ पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि-भक्त माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति एवं समर्पण की देवी, तथा सर्व साहू तैली समाज की आराध्य देवी है।

भक्त माता कर्मा की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि-सामाजिक और धार्मिक कार्यो में तन-मन और धन से लगन पूर्वक लगे रहना, दीन-दुखियों के प्रति दया भावना रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य था। मॉ कर्मा के जीवन से हमें आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है ।

डॉ. महंत ने कहा कि भक्त माता कर्मा का संदेश केवल समाज ही नहीं अपितु समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणादायी है, इसलिए हमें उनके द्वारा बताये गए मार्ग का सदैव अनुसरण करना चाहिए।


अन्य पोस्ट