रायपुर

कालीबाड़ी अस्पताल में कोरोना जांच कराने वालों की भारी भीड़, संक्रमण का खतरा
05-Apr-2021 5:56 PM
कालीबाड़ी अस्पताल में कोरोना जांच कराने वालों की भारी भीड़, संक्रमण का खतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अप्रैल। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी अस्पताल में कोरोना जांच कराने वालों की रोज भारी भीड़ लग रही है और ये लोग टेंट से बाहर भारी गर्मी में लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जांच कराने के लिए  आ रहे लोगों के लिए टेंट का इंतजाम किया गया है, जो पर्याप्त नहीं है।  उन्होंने कोरोना खतरा को देखते हुए कैंपस में पर्याप्त टेंट लगाने की मांग की है।

कालीबाड़ी अस्पताल में कोरोना की जांच लगातार की जा रही है और यहां जांच कराने वालों की हर रोज भीड़ लग रही है। तेज धूप से बचने लोग काउंटर के आसपास भीड़ लगाकर कोरोना जांच करा रहे हैं। ऐसे में उन्हें संक्रमण का खतरा बना हुआ है। उनकी मांग है कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त टेंट लगाने के साथ जांच टीम बढ़ायी जाए। यह इंतजाम न होने से आने वाले दिनों में यहां लोगों की भीड़ और बढ़ सकती है।


अन्य पोस्ट