रायपुर
रायपुर, 5 अप्रैल। भगवान परशुराम सेना के प्रदेश प्रमुख अजयनाथ तिवारी ने शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में चारो बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न करवाया। डॉ. इंदुभावन महाराज ने सभी बटुकों को अपना आशीर्वाद दिया और गुरु मंत्र देकर बटुकों को एक अच्छा शिष्य बनकर धर्मों का पालन करना, माता पिता की सेवा और गुरुजनों के आज्ञा का पालन करना इसकी शिक्षा दीक्षा प्रदान की गई।
अजयनाथ तिवारी ने बताया कि सोलह संस्कार में से दसवां संस्कार यज्ञोपवीत होता है। इसको धारण करने के बाद बालक द्विज, ब्रम्हचारी, बटुक नाम को धारण कर धर्म व वेद पढऩे का अधिकार प्राप्त कर लेता है और गुरु के शरण में जाकर जनेऊ, बरुआ, यज्ञोपवीत नाम से जाना जाता है।
भगवान परशुराम सेना समस्त सनातनी को सोलह संस्कार निरंतर अवगत करता चला आ रहा है और यथा संभव जितना हो सके जो गरीब ब्राह्मण या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हैं उनकी और परिवार की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा और धर्मों का पालन करने में सहयोग करेगा।