रायपुर

बीरगांव में तीन नए कंटेनमेंट जोन
05-Apr-2021 5:33 PM
बीरगांव में तीन नए कंटेनमेंट जोन

रायपुर, 5 अप्रैल। शहर से लगे बीरगांव निगम क्षेत्र में बीती शाम-रात तीन नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए और यहां लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। इन तीनों जगहों पर 5 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

जानकारी के मुताबिक बीरगांव के वार्ड 1 राजेंद्र नगर उरला को कंटेनमेंट जोन घोषित कर उसकी परिसीमाएं तय की गई है। यह परिसीमाएं पूर्व में संतू साहू,  पश्चिम में सविता साहू, उत्तर में राजो बाई व दक्षिण में प्रभुनाथ कुशवाहा के मकान तक तय हैं। कैलाश नगर उरला को कंटेनमेंट जोन घोषित कर यहां परिसीमाएं पूर्व में नपेन्द्र सिंह  का मकान, पश्चिम में दिव्या पिकू फाल सेंटर, उत्तर में चीआर एजुकेशन स्कूल व दक्षिण में आयुष किराना स्टोर तक तय किया गया हैं। नागेश्वर नगर उरला भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां यह परिसीमाएं पूर्व में पुष्पा देवांगन का घर, पश्चिम में यशोदा फैंसी स्टोर और उत्तर में मुस्लिम कब्रिस्तान व दक्षिण में कुशाल विश्वकर्मा का मकान तक तय की गई है। 
 


अन्य पोस्ट