रायपुर

आबकारी नीति छत्तीसगढ़ को नशे में धकेलने वाली-दुबे
04-Apr-2021 5:57 PM
आबकारी नीति छत्तीसगढ़ को नशे में धकेलने वाली-दुबे

रायपुर, 4 अप्रैल। राज्य आंदोलनकारी छ्सपा अध्यक्ष, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे,लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,अशोक ताम्रकार,गोवर्धन वर्मा, गिरधारी ठाकुर,ईश्वर साहू,परसराम ध्रुव,अशोक कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी के नीति के अनुरूप शराबबंदी का वादा किया था।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र लिखकर छग की नई आबकारी नीति पर छत्तीसगढ़ की जनता को यह बताये जावे की छत्तीसगढ़ में जहाँ नशबंदी का वादा था।वहां महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान,प्रत्येक नागरिक को 5 लीटर शराब रखने का अधिकार, विदेशी शराब में 30 फीसदी का कांग्रेसी छूट किया गया है। जब  राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थे और छग के आम चुनाव में मुख्यमंत्री के गृह जिले दुर्ग में सार्वजनिक घोषणा करते हुए घोषणा पत्र के अनुरूप महिलाओं से अपील की थी कि कांग्रेस सत्ता लाइये और छत्तीसगढ़ को नशा मुक्त बनाइये।

छत्तीसगढ़ में गांव-गांव में शराब दुकान तो खोली जा रही है पर कृषि मंडी नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा और पैतृक क्षेत्र पाटन में कृषि मंडी उजाड़ शराब खाने के रूप में पड़ा हुआ है।यह कांग्रेस की कथनी और करनी यही है।अगर यही है तो आने वाले समय छग को जरूर नशामय बना देगा। पर आम जनता का कांग्रेस पर से विश्वास नही रह जायेगा।समय रहते छग की कांग्रेस को कुम्भकर्णीय नींद से जगाइये।वादा निभाइये।


अन्य पोस्ट