रायपुर
मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन जिलों को 7 करोड़ की राशि आबंटित
01-Apr-2021 5:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन जिलों रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर को कुल 7 करोड़ रुपये की राशि आबंटित की गई है।
मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सहायता कोष अंतर्गत कोरोना संक्रमण से रोकथाम हेतु रायपुर जिले को 4 करोड़, दुर्ग जिले को 2 करोड़ और बिलासपुर जिले को 1 करोड़ की राशि आबंटित की गई है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से संबंधित जिले के खाते में जमा कर दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे