रायपुर
इंद्रावती भवन में भी मास्क लगाना जरूरी, नहीं लगाने पर 5 सौ अर्थदंड
27-Mar-2021 5:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। राज्य शासन के नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन में सभी के लिए मास्क लगाना और शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। इंद्रावती भवन के नोडल अधिकारी डॉ. सीआर प्रसन्ना ने आदेश जारी कर वहां होली मिलन और रंग-गुलाल खेलना पूर्णत: प्रतिबंधित किया है। इंद्रावती परिसर में बिना मास्क के पाए जाने पर 5 सौ रूपए का अर्थदंड वसूला जाएगा।
अर्थदंड अधिरोपित करने के लिए नोडल अधिकारी द्वारा इंद्रावती भवन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों, पशु चिकित्सा सेवा संचालनालय के अपर संचालक डॉ. केके ध्रुव, स्वास्थ्य सेवा संचालनालय के उप संचालक डॉ. केसी उरांव और मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर संतोष भारती को प्राधिकृत किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे