रायपुर

कोरोना का दूसरा डोज लगवाने के बाद कोतवाली सीएसपी पॉजिटिव
26-Mar-2021 7:56 PM
कोरोना का दूसरा डोज लगवाने के बाद कोतवाली सीएसपी पॉजिटिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मार्च। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी यहां कोतवाली सीएसपी कोरोना पॉजिटिव हो गए।

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही टीकाकरण जारी है। दूसरे चरण में बुजुर्गों के साथ 45 साल से अधिक उम्र के अन्य गंभीर बीमारी से पीडि़त लोगों को लगातार टीके लगाए जा रहे हैं। इस बीच कोतवाली सीएसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने भी कोरोना का दोनों टीका लगवाया। इसके बाद भी वे पॉजिटिव आ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सीएसपी को सर्दी, खांसी, बुखार के साथ शरीर में दर्द की शिकायत रही और जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कहा जा रहा है कि एक दिन पहले वे कलेक्ट्रेट की बैठक में भी शामिल हुए थे।


अन्य पोस्ट