रायपुर
सीएम व महंत ने पूर्व विधायक गुलाब सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया
25-Mar-2021 5:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक गुलाब सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। गुलाब सिंह का बैकुंठपुर में निधन हो गया। गुलाब सिंह वर्ष 1998 और 2003 में मनेन्द्रगढ़ से विधायक निर्वाचित हुए थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से गुलाब सिंह के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बैकुंठपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब सिंह के निधन पर गहरा शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए भावपुर्ण श्रद्धांजलि प्रगट की है। डॉ महंत ने गुलाब सिंह के निधन पर गहरी संवेदना प्रगट करते हुए परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे