रायपुर
अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन
24-Mar-2021 5:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। दर्जनों अतिथि शिक्षकों (विद्या मितान) ने आज यहां कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के निवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की है कि उनकी जगह नियमित शिक्षकों की भर्ती निरस्त किया जाए। इसके अलावा उनके स्थान पर पदोन्नति या तबादले से भी शिक्षक न भेजे जाएं।
अतिथि शिक्षकों ने बताया कि वे सभी पिछले कई साल से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। अब प्रदेश में 6 सौ से अधिक अतिथि शिक्षकों की जगह नई भर्ती शुरू कर दी गई है। उनकी मांग है कि उन सभी को 12 महीने का वेतन दिया जाए। इसके अलावा 13 आकस्मिक अवकाश व उनके स्थान पर कोई अन्य शिक्षक न भेजने की मांग भी शामिल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे