रायपुर

सूने घर में ढाई लाख की चोरी, तीन गिरफ्तार
22-Mar-2021 5:28 PM
सूने घर में ढाई लाख की  चोरी, तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मार्च। 
दुर्गा नगर बीरगांव (उरला) निवासी एवं रायपुर-मद्रास रोडलाइंस भनपुरी प्रबंधक के सूने घर में पिछले दिनों ढाई लाख की चोरी हो गई। अज्ञात चोर, घर का ताला तोडक़र यहां आलमारी में रखे 45 हजार नगदी एवं सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। उरला पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जांच में लगी है। 

गिरफ्तार आरोपियों में किशन थापा उर्फ भाचा (19), ताम्रध्वज देवांगन उर्फ दादू (21), देवेन्द्र साहू उर्फ देवा (22)तीनों नागेश्वर नगर बीरगांव उरला शामिल हंै। पुलिस के मुताबिक मकान मालिक मोहन साहू (42) का घर पिछले तीन साल से सूना पड़ा था। घर में फिलहाल एक मिस्त्री जोहन साहू काम करने पहुंचा, तभी उसकी नजर घर में बिखरे सामानों पर पड़ी। बताया गया कि मकान मालिक पिछले कुछ समय से अपने गांव गुजेरा (मारो)में था। इस दौरान उसके घर में चोरी हो गई। वापिस यहां उसे घटना की जानकारी हुई। उसने  पुलिस को बताया कि उसके घर में 20 मार्च 2017 से 21 मार्च 2021 के बीच चोरी हुई है। अज्ञात चोर, ताला तोडक़र आलमारी में रखे नगदी -जेवर लेकर भाग गए हैं। 

दूसरी तरफ उरला पुलिस ने चोरी की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। इस दौरान तीनों आरोपी पकड़े गए। 
 


अन्य पोस्ट