रायपुर
'छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च। प्रदेश में कोरोना का खतरा धीरे-धीरे बढऩे लगा है। पिछले 24 घंटे में यहां 887 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इसमें रायपुर-दुर्ग से सबसे ज्यादा नए पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। दूसरी तरफ, 6 की मौत दर्ज की गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढक़र करीब 53 सौ तक पहुंच गई हैं। सैंपलों की जांच जारी है। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढऩे लगा है। ऐसे में सडक़ों-बाजारों में मास्क पहनने के साथ नियमों का पालन बहुत जरूरी है।
बुलेटिन के मुताबिक बीती रात रायपुर में 287, दुर्ग में 243 व बिलासपुर में 58 नए पॉजिटिव मिले। राजनांदगांव से 46, बालोद-10, बेमेतरा-20, कबीरधाम-4, धमतरी-17, बलौदाबाजार-17, महासमुंद-21, गरियाबंद-8, रायगढ़-18, कोरबा-3, जांजगीर-चांपा-16, मुंगेली-2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-0, सरगुजा-36, कोरिया-25, सूरजपुर-10, बलरामपुर-3, जशपुर-20, बस्तर-9, कोंडागांव-2, दंतेवाड़ा-2, सुकमा-0, कांकेर-6, नारायणपुर-2, बीजापुर जिले से 1 व अन्य राज्य से 1 मरीज रहे।
बताया गया कि जहां-जहां से नए पॉजिटिव सामने आ रहे हैं, उनके संपर्क में आने वाले की जांच करते हुए संबंधित मरीज आसपास के कोरोना अस्पतालों में भेजे जा रहे हैं। उन्हें कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार सतर्क किया जा रहा है। उनका कहना है कि सर्दी-खांसी, बुखार की शिकायत पर कोरोना जांच अवश्य कराएं। जांच-इलाज में देरी पर जान को खतरा हो सकता है।