रायपुर
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
18-Mar-2021 5:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च। अछोली उरला के तालाब में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस, शव बरामद कर जांच में लगी है।
पुलिस के मुताबिक अछोली पार्षद कमलेश का भतीजा मयंक पाल (11) बीती शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के एक तालाब में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। साथ गए बच्चों की खबर लेकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मौके पर पहुंची उरला पुलिस भी उसकी तलाश में लगी रही, तभी उसका शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी। उनका यह भी कहना है कि यह बच्चा, अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब गया था, तभी वह डूब गया। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में लगी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे