रायपुर

कोषालयों-उपकोषालयों में देयकों के प्राप्त होने की अंतिम तिथि 25 तक
16-Mar-2021 6:49 PM
 कोषालयों-उपकोषालयों में देयकों के प्राप्त होने की अंतिम तिथि 25 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मार्च। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए राज्य के कोषालयों और उपकोषालयों में देयकों के प्राप्त होने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के पश्चात वित्त विभाग की अनुमति से 30 मार्च तक ही देयक (नवीन एवं कोषालय द्वारा आपत्ति सहित वापस किए गए देयक) कोषालय/उपकोषालय में जमा किए जा सकेंगे।

वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी रायपुर, पीएल सहारा ने बताया कि 25 मार्च तक कोषालय द्वारा स्वीकार किए गए देयकों पर ली गई आपत्तियों के नियमानुसार निराकरण कर प्रस्तुत किए जाने वाले देयकों पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा। वित्त विभाग द्वारा 25 मार्च, 2021 के पश्चात यदि कोई सहमति/स्वीकृति जारी की गई है, तो उन प्रकरणों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

भारत सरकार से प्राप्त राशि (शत प्रतिशत केन्द्रीय सहायता अथवा केवल केन्द्रांश की राशि) से संबंधित देयकों एवं माननीय विधायकों के स्वत्वों से संबंधित देयकों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। राजभवन सचिवालय. विधानसभा सचिवालय एवं मुख्यमंत्री सचिवालय के अधीन गठित प्रकोष्ठ, प्राधिकरण, मुख्यमंत्री सचिवालय/निवास कार्यालय से संबंधित प्राप्त देयकों, उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों से संबंधित देयकों पर भी उक्त प्रतिबंध लागू नहीं होगा।


अन्य पोस्ट