रायपुर

हत्या के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार
16-Mar-2021 5:45 PM
 हत्या के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मार्च। पैसे के लेनदेन को लेकर उपजे विवाद के चलते युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी मां-बेटे समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना चंगोराभाठा के बीएसयूपी कॉलोनी की है। गोंदवारा रहवासी गीता साहू ने बताया कि उसका भाई गोरे यादव बीएसयूपी कॉलोनी में रहता है, और 15 मार्च को अपने पति ओमप्रकाश साहू के साथ भाई के घर बेटे को ढूंढते पहुंची। वह अपने भाई गोरे यादव के साथ बातचीत कर रही थी उसी समय गोरे यादव की पड़ोसन चंद्रिका डेकाटे पहुंच गई और गीता से लड़ाई-झगड़ा करने लगी।

गीता साहू ने कहा कि तुम्हारे बेटे के साथ मेरा बेटा काम पर जाता है, लेकिन इसका आधा पैसा नहीं दिया। इस पर चंद्रिका का बेटा करण डेकाटे और एक अन्य बालक पहुंचे, और विवाद करने लगे। करण की मां चंद्रिका ने गीता के पति ओमप्रकाश की हाथ पकड़ लिए। और फिर  घर से धारदार हथियार ले आए, और ओमप्रकाश की पेट में घुसा दिए। दोनों मां-बेटे और बालक भाग गए। ओमप्रकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट