रायपुर

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण
15-Mar-2021 5:32 PM
नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मार्च। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के ग्राम बाना, चकवे और परसदा में लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।  इस दौरान उन्होंने नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण और सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया।

  मंत्री डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में लगातार विकास कार्यों  की सौगात दी जा रही है। नए पंचायत भवन बनने से गाँव में जनप्रतिनिधियों की सामूहिक बैठक, विकास कार्यों के लिए चर्चा सहित अन्य आयोजन आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने ग्राम बाना में सतनामी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस दौरान 6 लाख 50 हजार रुपए के सामुदायिक भवन की घोषणा की।


अन्य पोस्ट