रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 60 ग्राम पंचायतों में नलजल योजना संचालित है। यह जानकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य लालजीत सिंह राठिया ने जानना चाहा कि धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कितनी ग्राम पंचायतों में नलजल योजना चल रही है? वर्ष 2019-20 से जनवरी 2021 तक कितने कार्य स्वीकृत हुए हैं, एवं कितने प्रस्तावित हैं? कितने कार्य प्रारंभ हैं और कितने पूर्ण हुए हैं?
इसके जवाब में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार नेे बताया कि धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 60 ग्राम पंचायतों में नलजल योजना संचालित है। वर्ष 2019-20 से जनवरी 2021 तक कुल 104 कार्य स्वीकृत हुए हैं एवं 264 कार्य प्रस्तावित हैं। उन्होंने एक और सवाल के जवाब में बताया कि यहां 12 योजना का काम प्रारंभ है और पूर्ण कार्यों की संख्या निरंक है।