रायपुर
मंत्री अमरजीत भगत के प्रयासों से 63 कार्यों के लिए 5 करोड़ मंजूर
09-Mar-2021 5:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 मार्च। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के विशेष प्रयासों से सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा क्षेत्रों में 63 सडक़ों के लिए मुख्यमंत्री सुगम सडक़ योजना के तहत 5 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है।
श्री भगत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विकासखण्ड सीतापुर लोक निर्माण विभाग उपसंभाग सीतापुर के पहुंच मार्ग के लिए 2 लाख 77 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार सीतापुर के मजिस्ट्रेट बंगला के पहुंच मार्ग के लिए एक लाख 98 रूपए, गुतुरमा में हाई स्कूल पहुंच मार्ग के लिए 8 लाख 30 हजार रूपए, प्रतापगढ़ में हाई स्कूल पहुंच मार्ग के लिए भी 8 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे