रायपुर

प्रदेश के ढाई हजार से अधिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम
08-Mar-2021 5:22 PM
  प्रदेश के ढाई हजार से अधिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 मार्च। प्रदेश के 2 हजार 606 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था है, लेकिन प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनवाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। यह जानकारी आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य शैलेश पाण्डे ने जानना चाहा कि प्रदेश में कितने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था है? कितने स्कूलों में इंटरनेट की व्यवस्था है? इसके अलावा सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनवाने की शासन की क्या योजना है?

इसके जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि प्रदेश के 2 हजार 606 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था है। वहीं 19 सौ 20 स्कूलों में इंटरनेट की व्यवस्था है। उन्होंने एक और सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनवाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।


अन्य पोस्ट