रायपुर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
08-Mar-2021 5:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आधी आबादी के लिये पूरा हक सुनिश्चित करने को समय की आवश्यकता निरूपित करते हुये कहा है कि कांग्रेस ने ही नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में महिला आरक्षण लागू करके महिलाओं के अधिकारों को मान्यता दी।
महिलाओं के लिए मताधिकार और समाज में महिलाओं के लिए बराबर की स्थिति महात्मा गांधी की प्रेरणा से कांग्रेस ने सुनिश्चित की आजादी की लड़ाई के दिनों से कांग्रेस संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का काम किया है। महिलाओं को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और आजादी की लड़ाई के दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का काम कांग्रेस पर किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे