रायपुर

छपरी एनीकट की सफाई के लिए 53 लाख स्वीकृत
08-Mar-2021 5:17 PM
छपरी एनीकट की सफाई के लिए 53 लाख स्वीकृत

रायपुर, 8 मार्च। राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड बोड़ला की सकरी नदी पर निर्मित छपरी एनीकट कम कॉजवे के अपस्ट्रीम डिपाजिट की सफाई, अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम में कटऑफ तथा गेट मरम्मत कार्य के लिए 52 लाख 93 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा योजना का कार्य स्वीकृति राशि एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्य में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।


अन्य पोस्ट