रायपुर

तुंहर द्वार शिविर में प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें-महापौर
07-Mar-2021 5:17 PM
तुंहर द्वार शिविर में प्राप्त प्रकरणों का  प्राथमिकता से निराकरण करें-महापौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च।
महापौर एजाज ढेबर ने एमआईसी सदस्यों एवं जोन अध्यक्षों की उपस्थिति में निगम अधिकारियों की एक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने तुंहर सरकार-तुंहर द्वार शिविर में प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में आए प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें, ताकि लोगों की दिक्कतें दूर हो सके । 

महापौर श्री ढेबर ने जोन कमिश्नरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन लोगों के कार्य तुंहर सरकार-तुंहर द्वार शिविर में प्रक्रिया, समय की कमी एवं भारी भीड़ के चलते नहीं हो पाए, उनके कार्य प्राथमिकता के साथ उन्हें जोन दफ्तर बुलाकर पूरी करें। कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना हो, यह हर हाल में समाजहित में सभी जोन कमिश्नर तय कर लें।

उन्होंने लोक कर्म विभाग को तुंहर द्वार शिविर में प्राप्त सभी मांगों पर  प्रस्ताव बनाकर विकास कार्य जल्द शुरू कराने पर भी जोर दिया। दूसरी ओर महापौर श्री ढेबर ने तुंहर द्वार शिविरों में श्रेष्ठ दायित्व निर्वहन के लिए निगम के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों को सराहा एवं उन सभी को सम्मानित किया।
 


अन्य पोस्ट