रायपुर
कई घरों में पानी नहीं, टैंकर लेकर पहुंचे युकां कार्यकर्ता
06-Mar-2021 5:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मार्च। निगम जोन 10 के डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड वार्ड 52 में पाइप लाइन फूट जाने से कई घरों में पीने के पानी की समस्या बनी रही। ऐसे में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समस्याग्रस्त घरों तक टैंकर से पीने का पानी पहुंचाकर राहत दिलाई।
युकां नेता विशाल कुकरेजा ने बताया कि पाइप लाइन फूटने से लोगों को पीने के पानी के लिए तीन दिन से भटकना पड़ रहा था। ऐसे में वार्ड पार्षद संध्या नानू ठाकुर के सहयोग से उन्होंने स्वयं अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टैंकर से पानी की सप्लाई की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे