रायपुर
गांजा बेचते युवक गिरफ्तार
06-Mar-2021 5:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित आटो स्टैण्ड पास गांजा बेचते आज एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब पौने दो किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रूपये बताई जा रही है।
राजधानी रायपुर-आसपास पुलिस का नशा कारोबार के खिलाफ जांच अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के दौरान मो. लतीफ (36)निवासी अश्वनी नगर पुरानी बस्ती पकड़ा गया। पुलिस, उसके कब्जे से गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई में लगी है। पुलिस का कहना है कि यह युवक कालीबाड़ी चौक पास गांजा बेच रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर उसे पकड़ लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे