रायपुर
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। यातायात पुलिस ने बीती रात में वीआईपी रोड तेलीबांधा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की। इस दौरान 12 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए। पुलिस ने उनके वाहन जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उनकी यह जांच आगे भी अलग-अलग जगहों पर चलती रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे