रायपुर

बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 25 को
24-Feb-2021 6:06 PM
बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 25 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा 25 फरवरी को यहां काली पट्टी लगाकर धरना दिया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री को नींद से जगाने थाली व नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा। 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत का कहना है कि केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण महंगाई बेलगाम हो गई। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, महिला कांग्रेस  प्रभारी  सुनीता सहरावत के निर्देश पर कल यहां सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होंगी।  इसके बाद नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 

उनका कहना है कि महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दैनिक जीवन के प्रत्येक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई को नियंत्रण करने केन्द्र की भाजपा सरकार ने अब तक कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाए। महंगाई से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैंै। ऐसे में महिला कांग्रेस द्वारा काली पट्टी लगाकर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में  प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
 


अन्य पोस्ट