रायपुर

शादी झांसा, दो युवतियों से रेप, आरोपी गिरफ्तार
24-Feb-2021 5:54 PM
   शादी झांसा, दो युवतियों  से रेप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी। राजधानी रायपुर में एक ही दिन में बलात्कार की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। सरस्वती नगर और मोवा क्षेत्र में दो युवकों ने शादी का झांसा देकर दो युवतियों से बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक सरस्वती नगर क्षेत्र के एक युवक तामेश्वर रावटे(20) ने सालभर पहले एक युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसने  शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़त युवती ने इसकी शिकायत सरस्वती नगर पुलिस में की। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार मामला दर्ज कर जांच में लगी है। पुलिस का कहना है कि किसी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है।

दूसरी घटना मोवा क्षेत्र की है। आरोपी मोहन तुरकाने(25) की करीब तीन साल पहले यहां एक युवती से मुलाकात हुई। इस दौरान युवक, उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता  रहा। पीडि़त युवती ने शादी के लिए दवाब बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में युवती ने इसकी शिकायत  मोवा पुलिस में करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच-कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


अन्य पोस्ट