रायपुर
सालभर में 14 हजार ट्रांसफर्मर खराब
23-Feb-2021 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। प्रदेश में सालभर में करीब 14 हजार ट्रांसफार्मर जले हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2019-20 में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा अति उच्चदाब के 18 और पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा 33/11 केवी के 288 पॉवर ट्रांसफार्मर और 11/04 केव्ही के 12 हजार 742 वितरण ट्रांसफार्मर कुल 13 हजार 48 स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2019-20 में स्थापित किए गए ट्रांसफार्मरों की संख्या अलग-अलग है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2019-20 में 13 915 ट्रांसफर फेल हुए हैं, या जले हैं। 1085 ट्रांसफार्मर की मरम्मत की गई है। कुल मिलाकर 12830 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे