रायपुर
रमन सिंह केंद्रीय मंत्रियों से मिले तो छत्तीसगढ़ के लिए क्या मांगे ?
22-Feb-2021 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात पर कांग्रेस ने तंज कसा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि वो दिल्ली दौरे में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के लिए कुछ मांगे है? या पूर्व में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में चल रही जनहितैषी जनकल्याणकारी किसान हितेषी योजनाओं को बैन करने कूटरचना किए थे,छत्तीसगढ़ को मिलने वाली केंद्रीय योजना की राशि को रोकवाने का निंदनीय कृत्य किये है। क्या पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी अपने सांसदों की तरह ही छत्तीसगढ़ विरोधी भाजपा के मंसूबों को ही आगे बढ़ाने का काम किये है?
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे