रायपुर

छत्तीसगढ़ खेल मड़ई के विजेता हुए पुरस्कृत
22-Feb-2021 5:31 PM
छत्तीसगढ़ खेल मड़ई  के विजेता हुए पुरस्कृत

फुगड़ी में डिकेश्वरी, पुधव पूक में परमेश्वर रहे विजेता  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में छग ओलंपिक संघ द्वारा पाटन में आयोजित दो दिवसीय छत्तीसगढ़ी खेल मड़ई के समापन अवसर पर रविवार को  गुरुचरण सिंह होरा महासचिव छग ओलंपिक संघ  एस बॉम्बरा उपाध्यक्ष छग ओलंपिक संघ, डॉ. अतुल शुक्ला अध्यक्ष रायपुर जिला ओलंपिक संघ ,डॉ दिनेश नामदेव क्रीड़ाधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टी आर जगदाले ,रूपेन्द्र सिंह चौहान सहसचिव छग टेनिस संघ, एस डी ओ पी पाटन,थाना इंचार्ज शिवानन्द तिवारी एवं छग प्रदेश लोक खेल अध्यक्ष चंद्रशेखर चकोर द्वारा  विजेताओं को पुरस्कृत कि.या गया। इस अवसर पर खो खो की प्रदर्शन प्रतियोगिता रखी गई  जिसमें  भिलाई कारपोरेशन की टीम विजेता एवं राजनांदगांव उपविजेता रही। 

गिल्ली डंडा ( पुरूष) में विजेता रायपुर ,उपविजेता  गरियाबंद  तथा सुर पिट्टूल में रायपुर विजेता और उपविजेता दुर्ग रहा।
गेड़ी गेंद में  बलौदाबाजार विजेता,धमतरी उपविजेता,तुवे लंगरची में  पाटन विजेता, रायपुर उपविजेता रहा। संखलि बालिका में दुर्ग विजेता,धमतरी उपविजेता रहा।

व्यक्तिगत खेल  के तहत फुगड़ी बालिका में  डिकेश्वरी (पाटन) विजेता, धनिष्ठा (रायपुर) उपविजेता रही। तीसरा स्थान रीना निषाद (बेमेतरा)ने प्राप्त किया। पुधव पुक में परमेश्वर बार्रे (राजनांदगांव) विजेता, आकाश बाघ (पाटन)उपविजेता तथा भरत साहू (गरियाबंद)ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नौगोदिया भौंरा में करण साहू (राजनांदगांव)विजेता,गोपाल निषाद (पाटन) उपविजेता तथा  ललित  रजक (बिलासपुर)ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


अन्य पोस्ट