रायपुर
जियोदय और ऑल राउंडर की रोमांचक जीत
22-Feb-2021 5:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। रायपुर जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट क्लब लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के तहत रविवार को दो मैच खेले गए जिसमें जियोदय क्लब और ऑल राउंडर क्लब विजेता रहे। पूल ए के तहत डब्ल्यूआरएस फुटबॉल क्लब और जियोदय क्लब के बीच मुकाबला हुआ जिसमें जियोदय क्लब 4-2 से विजयी रहा। विजेता टीम की ओर से दीपक,अभिषेक,अमन ने विजयी गोल दागे। डबल्यु आर एस की ओर से अनय और चेतन ने 2 गोल किए।
पूल बी में ऑल राउंडर और साई फुटबॉल क्लब कुम्हारी के बीच हुए मुकाबले में ऑल राउंडर क्लब ने 3-0 से एकतरफा जीत हासिल की। टीम की ओर से जेकलिन, दिनेश और बापा ने गोल दागे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे