रायपुर

चेट्रीचण्ड्र की तैयारी, घर-घर बांटी जाएगी मिट्टी की मूर्तियां
22-Feb-2021 5:24 PM
चेट्रीचण्ड्र की तैयारी, घर-घर  बांटी जाएगी मिट्टी की मूर्तियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी।
राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड द्वारा चेट्रीचण्ड्र पर्व पर यहां घर-घर मिट्टी से बनी भगवान श्री झूलेलाल की मूर्तियां बांटी जाएगी। राजधानी रायपुर में चेट्रीचण्ड्र की तैयारी जोरों पर है। 

युवा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में संगठन से पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बीती शाम यहां न्यू राजेंद्र नगर प्रदेश कार्यालय में एक बैठक रखी गई। बैठक में चेट्रीचण्ड्र पर्व पर भगवान श्री झूलेलाल की मूर्तियां एवं फोटोफ्रेम घर-घर बांटने का निर्णय लिया गया। मीडिया प्रभारी अंकित बसंतवानी ने बताया कि ये मूर्तियां  घर-घर के अलावा व्यापारियों को भी बांटे जाएंगे। प्रदेश के बाकी 18 जिलों में संगठन के माध्यम से भगवान श्री झूलेलाल की मूर्तियों का वितरण किया जाएगा। बैठक में  मुखी शंकरलाल वरंदानी, प्रशांत गावरी, अमित नागदेव, मनीष रामानी, यश शर्मा आदि पदाधिकारी-सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट