रायपुर

नेहरु युवा केंद्र सिखाएगा जल संरक्षण के तरीके
20-Feb-2021 5:17 PM
नेहरु युवा केंद्र सिखाएगा जल संरक्षण के तरीके

रायपुर, 20 फरवरी। नेहरू युवा केंद्र  रायपुर के तत्वावधान में जल संरक्षण को लेकर अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पलौद में विगत दिवस जल संरक्षण की थीम केच द रेन वेयर इट फाल्स, व्हेन इट फाल्स का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिले के समस्त विकासखंडों में युवा मंडलों, महिला मंडलों के माध्यम से एक माह तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ग्राम पालोद में रंगोली स्पर्धा, नारा लेखन, प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा  जल संरक्षण के लिए शपथ ली गई।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अर्पित तिवारी ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को पानी की हर एक बूंद का संचय करना, कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देना, पानी को एक अनमोल संपदा समझना, पानी को अनावश्यक व्यर्थ न करना आदि के तरीके सिखाए जाएंगे। जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि आने वाले दिनों में जल की समस्या का समाधान किया जा सके। वॉलिंटियर डालिमा शर्मा ने बताया कि केंद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जल संरक्षण के मुद्दे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई तथा पालोद ग्राम के  युवा मंडल  ने  इस काम में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। 

अभियान मेंं  कोमल ध्रुव, रेणुका, किरण, रितेश साहू शामिल रहे।
 


अन्य पोस्ट