रायपुर

धान उठाव मांग, सहकारी समिति कर्मियों का धरना
19-Feb-2021 6:08 PM
धान उठाव मांग, सहकारी समिति कर्मियों का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 फरवरी। प्रदेश के सहकारी समिति कर्मियों ने धान उठाव एवं सुरक्षा भंडारण में वृद्धि की मांग को लेकर आज यहां धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि खरीदी केंद्रों में जमा धान का उठाव एवं सही भंडारण में तेजी न लाने पर वे सभी बेमियादी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।

कर्मचारी नेता जय सपहा व अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर खदीदे गए धान का अभी तक पूरा उठाव नहीं हो पाया है। ऐसे में इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सहकारी समितियों पर आ गई है। जबकि धान खरीदी 31 जनवरी के बाद से बंद हो चुकी है। उनका कहना है कि कई जगहों पर सैकड़ों टन धान खुले में पड़े हैं, जो बदली-बारिश से खराब हो सकता है।

 


अन्य पोस्ट