रायपुर
प्रदेश में फिलहाल कोविशील्ड के ही दोनों टीके लगेंगे-हेल्थ
18-Feb-2021 5:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी। राज्य में जिन हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है उन्हें 28 दिन बाद दूसरा डोज लगवाना है। तभी वैक्सीन का अधिकतम प्रभाव होगा।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिनको जनवरी में कोविशील्ड वैक्सीन का पहला टीका लगा है, उनको भारत शासन के निर्देशानुसार उसी वैक्सीन कोविशील्ड का ही दूसरा टीका लगाया जाएगा। राज्य में अभी फ्रंटलाइन वर्कर को भी कोविशील्ड का पहला टीका लग रहा है, उन्हें भी 28 दिनों बाद मार्च में कोविशील्ड ही लगाया जाएगा।
डॉ. ठाकुर ने कहा कि वैक्सीनेेशन के दौरान सभी को अपना पहचान पत्र दिखाना होता है। इसके लिए यदि संबंधित व्यक्ति प्राथमिकता से अपना आधार पहचान पत्र रखें, ताकि ज्यादा पूछताछ न करते हुए टीकाकरण में आसानी हो सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे