रायपुर

ऐश वेडनेस-डे पर गिरिजाघरों में हुई विशेष आराधना मसीहीजन का 40 दिवसीय उपवास काल शुरु
18-Feb-2021 5:02 PM
ऐश वेडनेस-डे पर गिरिजाघरों में  हुई विशेष आराधना मसीहीजन का  40 दिवसीय उपवास काल शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी।
मसीहीजनों का 40 दिनी उपवासकाल बुधवार से प्रारंभ हो गया। राजधानी में सेंट मैथ्यूस चर्च, सीएनआई चर्च जोरा, सीएनआई चर्च नवा रायपुर खड़ंवा, ग्रेस चर्च, सेंट मेरीस चर्च टाटीबंध, भनपुरी कैथोलिक चर्च, मेनोनाइट चर्च, सेंट टेरेसा चर्च अमलीडीह, मारथोमा चर्च, चर्च आफ गाड, रायपुर क्रिश्चयन चर्च समेत करीब 40 गिरजाघरों में भी उपवासकाल धार्मिक परंपरा के साथ संपन्न हो रहा है।

भस्म बुधवार पर उपदेश देते हुए छत्तीसगढ़ डायोसिस के बिशप रॉबर्ट अली ने कहा कि उपवासकाल का वक्त जीवन को नए सिरे से आंकने का समय है। आप प्रभु की नजदीक जाएं। अपने जीवन का नवीनीकरण करें। प्रार्थना करें। ईश्वर से अपनी बीमारी व बुरी आदतों को त्यागने आत्मिक व शारीरिक शक्ति मांगे। जो बीमार हैं वे त्याग व संयम से  उपवास कर सकते हैं। ऐश वेडनेस-डे के मौके पर शहर के गिरिजाघरों  में विशेष आराधनां हुई। इस मौके पर प्रतिदिन संध्या घरों में प्रार्थना सभाएं होंगी तथा किसी भी तरह के समारोह, विवाह या अन्य कार्यक्रम नहीं होगें। 


अन्य पोस्ट