रायपुर
बालको मेडिकल सेंटर द्वारा कैंसर जांच शिविर 20 को
18-Feb-2021 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 फरवरी। रायगढ़ के करोड़ीमल जिला अस्पताल में जिला स्वास्थ्य समिति व बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर द्वारा 20 फरवरी को मुफ्त कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैंप में नि:शुल्क पैप स्मीयर, सायटोलॉजी, एवं एफएनएसी किया जाएगा। सभी उम्र के लोग इस कैंप में आकर नि:शुल्क अपनी जांच करवा सकते हैं। नया रायपुर में स्थित सर्वसुविधा-युक्त एवं आधुनिक कैंसर अस्पताल, बालको मेडिकल सेंटर की ओर से डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा (डीएम मेडिकल ऑंकोलॉजी) एवं उनकी टीम मरीजों की जांच करेंगी। मुफ्त कैंसर की जांच हेतु पंजीयन के लिए 7471130319, 7987055731 पर संपर्क कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे