रायपुर

गीत संगीत से रचा बसा रहा बसंतोत्सव समारोह
18-Feb-2021 5:00 PM
 गीत संगीत से रचा बसा  रहा बसंतोत्सव समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी।
ध्रुपद्म कला केंद्र द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर केंद्र में वसन्तोत्सव संगीत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री भारती बंधु और कमला देवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी. एन. सिंह थे। 

बतौर विशिष्ट अतिथि दीपक व्यास शामिल रहे। वसंतोत्सव समारोह के अवसर पर कलाकारों द्वारा सुमधुर सांगीतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर ध्रुपद कला केंद्र की निषाद न्यास, मनीषा जंघेल, श्रिया चंद्राकर द्वारा गायन  तथा प्राप्ति भट्टाचार्य द्वारा तबलावादन की प्रस्तुुति दी गई। इनके अलावा कमला संगीत महाविद्यालय के छात्र मोहित साहू द्वारा वायलिनवादन की तथा ध्रुपद्म कला केंद की छात्रा डॉ. सुधा त्रिवेदी द्वारा ध्रुपद गायन की प्रस्तुति दी गई। 

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में हीना के. देशपांडे द्वारा ध्रुपद गायन की प्रस्तुति दी गई। संगतकार के रूप में  त्रिलोचन सोना, गौतम विस्वास ,अरविंद भारती की सहभागिता रही। 
 


अन्य पोस्ट