रायपुर
नाटक के माध्यम से अंधविश्वास दूर करने का दिया संदेश
18-Feb-2021 4:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी। संभव जनकल्याण समिति द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरोना बस्ती में मां सरस्वती पूजन पश्चात सेवा कार्यों का शुभारंभ किया इस अवसर पर सरोना बस्ती में नाटक के माध्यम से अंधविश्वास दूर करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का सन्देश दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र पाटनी थे। कार्यक्रम का संचालन स्वाति यादव ने किया। इस अवसर पर सेवा भारती संगठन मंत्री अरुण किरवई,ने सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पार्षद राजेश ठाकुर, दिलीप बिसेन, मनोज जैन,पुष्पेंद्र सिंह, भागीरथी अग्रवाल, रवीश गुप्ता उपस्थित रहे। संस्था की अध्यक्ष संगीता चौबे ने आभार व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे