रायपुर

बंसत पंचमी में लगाई पुस्तक प्रदर्शनी
17-Feb-2021 5:32 PM
बंसत पंचमी में लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी।
शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय  के ग्रंथालय विज्ञान विभाग के द्वारा  पाठक मंच के सहयोग से बसंत पंचमी पर हर वर्ष की तरह  विवेकानंद  उद्यान में प्रायोगिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई।  इस प्रदर्शनी में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, बाय टेक्नोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, भूगर्भ शास्त्र, सैन्य विज्ञान आदि विषय की पुस्तकें प्रदशर््िात की गईं।

पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राधा पांडेय ने  दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर की ग्रंथालय संयोजिका डॉ. रेखा पिंपल गांवकर ,डॉ एम एस गुप्ता, डॉ विनोद जेना, डॉ मृगेंद्र द्रिवेदी, डॉ प्रवीण शर्मा,डॉ सुरेंद्र पटेल, ईश्वरी जंघेल, मधु वर्मा, संजय जोशी, एम. एल. साकार, एवं बड़ी संध्या में विद्याथी उपस्थित रहे। बसंत पंचमी के अवसर आयोजित इस पुस्तक प्रदर्शनी का लाभ  महाविद्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने लिया।
 


अन्य पोस्ट