रायपुर

मांगें पूरी नहीं, रविवि कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
17-Feb-2021 5:32 PM
 मांगें पूरी नहीं, रविवि कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी।
रविवि कर्मचारी संघ की कल पेक्षागृह गार्डन में  एक आमसभा हुई, जिसमें सातवें वेतनमान की वित्तीय सहमति एवं एरियर्स समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जल्द ही हड़ताल पर जाने निर्णय लिया गया। 
आम सभा में शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. शम्श परवेज ने 7वें वेतनमान की वित्तीय सहमति एवं एरियर्स के लिए किए जाने वाले हड़ताल को समर्थन देने का आश्वासन दिया। वहीं राजभवन एवं राज्य शासन तक प्रयास करने का विश्वास दिलाया। 
संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर, सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि सभा में पूर्व की 36 सूत्रीय समस्याओं में से अधिकांश मांगें व्यक्तिगत है, जिसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। 11 सूत्रीय सामूहिक मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं वचनपत्र भरवाते हुए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। 
 


अन्य पोस्ट